Cotton Kurti + Plazo: गर्मियों में सबसे बढ़िया कॉम्बो
भारत में गर्मियों का मौसम बहुत तीखा होता है — कई जगहों पर तापमान 45 से 50 डिग्री तक पहुंच जाता है। ऐसे मौसम में आरामदायक और हल्के कपड़े पहनना बहुत ज़रूरी हो जाता है।
Cotton कपड़ा गर्मियों के लिए सबसे बेहतरीन होता है क्योंकि यह स्किन को सॉफ्ट रखता है, पसीना जल्दी सोख लेता है और हवा आने देता है। इसी वजह से महिलाओं के लिए cotton kurti एक perfect summer choice है।
आजकल मार्केट में कॉटन कुर्तियां बहुत ही अच्छे डिज़ाइनों और किफायती दामों में उपलब्ध हैं। हल्के रंगों और प्रिंट्स वाली कुर्तियां ना सिर्फ देखने में खूबसूरत लगती हैं बल्कि पहनने में भी बेहद आरामदायक होती हैं।
जहां पहले लेगिंग्स एक आम चॉइस हुआ करती थीं, वहीं अब प्लाज़ो पहनने का चलन बढ़ गया है — और सही भी है!
Plazo लेगिंग्स के मुकाबले ज्यादा खुला होता है, स्किन से चिपकता नहीं और गर्मी में ventilation देता है। यही कारण है कि गर्मियों में cotton kurti के साथ plazo पहनना एक practical और stylish option है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें